फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब से लदी पिकअप पकड़ी, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। टीपीनगर पुलिस ने रामपुर रोड पर घेराबंदी कर पिकअप में लदी 170 पेटी बीयर और शराब बरामद की। जांच के दौरान 20 पेटी शराब के कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने चालक को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ से पता चला कि शराब भीमताल भेजी जा रही थी।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी को बुधवार सुबह सूचना मिली कि पिकअप में कुछ लोग अवैध शराब लादकर जा रहे हैं। चेकिंग में लगे सिपाही ललित कांडपाल, कमल पंत, गुरजीत सिंह, कुंदन कठायत की टीम ने टीपीनगर रामपुर रोड पर पिकअप को रोक लिया। छानबीन के दौरान कुंवरपुर गौलापार निवासी पिकअप चालक रमेश चंद्र 150 पेटी बीयर और शराब के कागजात दिख सका। उसने बताया कि बरामद शराब रामपुर रोड फुटकुआ स्थित एफएल-2 कार्यालय से भीमताल दुकान को आपूर्ति की गई है, लेकिन चालक ने 20 पेटी के कागजात दिखाने में असमर्थता जताई। पुलिस ने 20 पेटी शराब को अवैध मानते हुए चालक को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। इधर, दुकानदार का कहना था कि शराब एक दुकान से दूसरी दुकान पर भेजी जा रही थी। इस मुकदमे की जांच उपनिरीक्षक हेमंत सिंह कठैत को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें