फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल पहुंचे विधायक चैंपियन, ट्रैफिक नियम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भाजपा के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन सोमवार को नैनीताल पहुंचे तो ट्रैफिक नियम तोड़ने पर चालान हो गया। उनकी तीन गाड़ियों का काफिला नो इंट्री में घुस गया। बैरियर पर तैनात कांस्टेबल ने मैसेज डीसीआर में दर्ज करवाया तो पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए।
विज्ञापन

विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन रविवार को सरोवर नगरी किसी काम से पहुंचे थे। सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे उनके एस्कॉर्ट की स्कोर्पियो गाड़ी घोड़ा स्टैंड के पास बने ट्रैफिक बैरियर से गुजरने लगी तो ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल संजय कोहली ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन गाड़ी नहीं रुकी। एस्कॉर्ट की गाड़ी के पीछे विधायक के काफिले की दो अन्य गाड़ियां भी नो इंट्री में घुस गईं। सिपाही रोकने का प्रयास करता रहा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सिपाही ने तुरंत इसकी सूचना डीसीआर को दी। डीसीआर से मामला अधिकारियों के पास पहुंचा। पुलिस के आला अधिकारियों ने विचार करने के बाद गाड़ियों का चालान करने का आदेश दिया। इसके बाद मल्लीताल व ट्रैफिक पुलिस ने विधायक के काफिले की तीनों गाड़ियों का चालान कर दिया। एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि नो इंट्री में घुसने वाली विधायक के काफिले की तीनों गाड़ियों का चालान कर दिया गया है।


विधायक चैंपियन का ट्रैफिक नियम तोड़ने पर हो गया चालान
नैनीताल में नो इंट्री जोन में घुसी विधायक के काफिले की तीन गाड़ियां
डीसीआर में मैसेज रिसीव होने के बाद हुई कार्रवाई



कांग्रेस के केस करने का मुझे इंतजार : चैंपियन
नैनीताल। भाजपा के खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन ने एक बार फिर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर को राष्ट्रपिता का दर्जा देने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इस मांग पर कांग्रेस तिलमिलाई हुई है। उनके खिलाफ केस करने की बात कही जा रही है। चैंपियन ने कहा कि 20 दिन बीत गए हैं, लेकिन कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। वह कांग्रेस की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। नैनीताल पहुंचे चैंपियन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई बनती ही नहीं है। अगर कानूनी कार्रवाई होगी तो उसके लिए वह तैयार हैं। वह हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब आपस में भाई भाई हैं के पैटर्न पर चलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर उठाई भीमराव आंबेडकर को राष्ट्रपिता का दर्जा देने की मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें