बागेश्वर। कोतवाली पुलिस ने पांच जुआरियों को पकड़ा है। उनके पास से 68 हजार की नगदी बरामद हुई है।
एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देशानुसार कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर सायं पिंडारी रोड पर एक ग्रिल की दुकान पर छापामारी की। पुलिस ने दुकान के काउंटर पर जुआ खेल रहे चंद्रशेखर कांडपाल निवासी ठाकुरद्वारा, नीरज पिलख्वाल निवासी नुमाइश खेत, मनोज आर्या निवासी दुग बाजार, गणेश राम निवासी चौरासी और सुनील कुमार निवासी कठायतबाड़ा को पकड़ लिया।
उनके पास से 68,200 रुपये और ताश के पत्ते बरामद हुए हैं। पुलिस ने पांचों के खिलाफ 13 जी एक्ट में केस दर्ज कर लिया। उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस टीम में एसआई महेंद्र प्रसाद, एसआई लता जोशी, कांस्टेबल विजय मेहरा, बसंत पंत, इमदाद हुसैन शामिल थे।