फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अलबेली’ ने महावत को पटका, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बिजरानी कैंपस में पालतू हथिनी अलबेली ने एक महावत को पटककर घायल कर दिया। घायल महावत को सीटीआर प्रशासन ने बृजेश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

बिजरानी कैंपस में रखी गई पालतू हथिनी अलबेली ने मंगलवार शाम चार बजे महावत शरीफ खान को उठाकर पटक दिया। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महावत को सीटीआर के उपनिदेशक चंद्रशेखर जोशी, रेंजर बिजरानी राजकुमार ने पहले सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर उसे बृजेश अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां दो घंटे बाद उसे होश आया। शरीफ खान ने बताया कि वह आशा हथिनी का महावत है, लेकिन पास ही खेल रही अलबेली ने उस पर अचानक हमला कर दिया। रेंजर राजकुमार ने बताया कि हथिनी के हमले में घायल महावत अब ठीक है और उसका इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन




‘अलबेली’ ने महावत को पटका, घायल
गंभीर हालात में अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें