फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के दूसरे दिन पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। राधा हत्याकांड और डकैती के मामले में पूछताछ करने के लिए पुलिस ने 25 संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगे हैं। बावरिया सहित अन्य घुमंतू गिरोह की तलाश करने के लिए पुलिस की टीमें यूपी के सीमावर्ती जिलों में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

कोचिंग संचालक भुवन चंद्र भट्ट के घर में हुई डकैती और हत्या की वारदात खुलकर सामने आने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात भर छापेमारी की। कोतवाली, बनभूलपुरा, मुखानी सहित चार थानों पुलिस ने लूट और चोरी के मामलों में शामिल 25 संदिग्ध लोगों को सुबह होते-होते हिरासत में ले लिया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुराने बदमाशों ने कुछ जानकारियां दी हैं। इसी आधार पर पुलिस की टीमें मुरादाबाद और रामपुर में डेरा डालकर कातिलों की तलाश कर रही हैं। इस मामले में बरेली पुलिस से भी थानाध्यक्षों ने सहयोग मांगा है। पुलिस ने दूसरे दिन भी घटनास्थल के इर्द गिर्द साक्ष्यों के लिए छानबीन की लेकिन वहां भी खाली हाथ लौटना पड़ा। पुलिस यह मान रही है कि वारदात का तरीका बावरिया या छमार गिरोह की तरह है। इसी कारण पुलिस दोनों गिरोहों के लोकेशन का पता कर रही है।

एक बजकर 40 मिनट पर बाइक लेकर गए थे डकैत
हल्द्वानी। टीपीनगर चौकी प्रभारी की टीम ने सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल की तरफ से एक बाइक जाते हुए देखी है। बाइक के जाने का समय मंगलवार की रात एक बजकर 40 मिनट है।
विज्ञापन

पुलिस की टीम ने बैड़ा पोखरा गांव की तरफ मुड़ने वाले तिराहे पर एक मार्बल व्यवसायी के सीसीटीवी को चिह्नित किया। घंटों प्रयास के बाद एक बाइक की लाइट घटनास्थल की तरफ से आते हुए दिखाई दी है। चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता का कहना है कि अंधेरा होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो रहा है कि बाइक पर कितने लोग सवार थे। रामपुर रोड की तरफ वाले कैमरे में लगातार वाहनों के आवागमन की लाइट दिखाई दे रही है। डकैत किस तरफ गए। इस बारे में भी पुलिस को पता नहीं चल सका। फुटेज से स्पष्ट है कि कातिल आधी रात के बाद घर में घटना को अंजाम देने के लिए घुसे थे। हत्या, लूट करने के बाद वे एक बजकर 40 मिनट पर फरार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें