हल्द्वानी। गौला रेंजर के दफ्तर से पिकप उड़ाने वाले वाहन स्वामी को कोतवाली पुलिस ने वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया है। तराई पूर्वी वन प्रभाग के गौला रेंज के डिप्टी रेंजर मुकुल सुनाल ने शनिवार को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि वन टीम ने शनिवार सुबह 11:15 बजे शीशमहल से अवैध खनन में पिकप यूके 04 सीए 7505 को सीज किया था। पिकप को हीरानगर स्थित रेंज दफ्तर ले आए। दोपहर बाद पिकप चालक ने डुप्लीकेट चाबी से वाहन को स्टार्ट कर भगा ले गया था। हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार को सिजवाली फार्म की ओर जाने वाली सड़क से थाना मल्लीताल के ग्राम मंगोली निवासी अर्जुन सिंह को पकड़ लिया। आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि आरोपी के कब्जे से वाहन भी जब्त किया गया है।
वन दफ्तर से पिकप उड़ाने वाला वाहन स्वामी गिरफ्तार
हीरानगर चौकी पुलिस ने सिजवाली रोड से वाहन समेत दबोचा
तस्करों ने लालकुआं में सागौन के दो पेड़ों पर चलाई आरी
हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज के जंगल से वन तस्करों ने सागौन के दो पेड़ों पर आरी चला दी। वनकर्मियों ने लालकुआं क्षेत्र से प्लॉट संख्या 59 से सागौन के गिल्टे बरामद किए। इनको लालकुआं वन परिसर में रखा गया है। काटे गए पेड़ों की कीमत करीब पांच लाख रुपये है। एसडीओ यूसी तिवारी ने बताया कि पेड़ काटने की सूचना है। मामले की जांच की जा रही है।