हल्द्वानी। तलाक से क्षुब्ध महिला ने मायके में बुधवार की शाम जहर खा लिया। उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सितारगंज के बघौरी निवासी आशिक अली की बेटी रूबी (20) का निकाह नौ मई को सिसौली निवासी सज्जाद के साथ हुआ था। रूबी के भाई का आरोप है कि ससुरालियों की मांगों और विवाद के चलते दोनों के बीच रिश्ता अधिक दिनों तक नहीं चल सका। निकाह के साढ़े तीन महीने में ही उसका तलाक हो गया। मायके आने के बाद रूबी तनाव में रहने लगी। बुधवार की शाम पेट में दर्द और उल्टी होने पर परिजनों ने उसे सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात में उसे कुछ देर के लिए होश भी आया था लेकिन शाम को अचानक तबियत बिगड़ गई। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उसने जहर खाया है। परिजनों ने पुलिस को यह नहीं बताया कि युवती की ससुराल वालों से हाल में कोई बातचीत हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को पिता को सुपुर्द कर दिया।