फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड गोरापड़ाव में शनिवार रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार सब्जी विक्रेता की मौत हो गई और चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सती कॉलोनी शनिबाजार निवासी निरंजन उर्फ बबलू (32) लालकुआं बाजार में सब्जी बेचने गया था। वह ऑटो में अंकुर, शिवचरन उर्फ संजू, अंकित, गौरव मिश्रा महेश के साथ लौट रहा था। गोरापड़ाव पहुंचने पर हादसा हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मंडी चौकी की पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से एसटीएच भेज दिया। यहां डॉक्टरों ने निरंजन को मृत घोषित कर दिया। मंडी चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि कार लालकुआं सुभाषनगर निवासी पूरन कुमार की है। कार मालिक ने बताया कि उसने कार अपने दोस्त को दी थी।

हादसे से उजड़ गई गायत्री की गृहस्थी
हल्द्वानी। सब्जी विक्रेता निरंजन की गर्भवती पत्नी गायत्री शनिवार रात अपने पति का लालकुआं से घर आने का इंतजार कर रही थी। मौत की खबर से वह बदहवास हो गई। मां शांति देवी भी बेहोश हो गई। सती कॉलोनी शनिबाजार निवासी हुलासी राम के दो बेटों में निरंजन छोटा था। बाजार में सब्जी बेचकर अपनी आजीविका आजीविका चलाता था। उसका बेटा गणेश (10), बेटी वैष्णवी हैं। गायत्री के सामने दो बच्चों को पालने के साथ नए मेहमान की भी चिंता है जो गर्भ में पल रहा है। पिता हुलासी राम रोते हुए कह रहे थे कि गायत्री की पीड़ा पहाड़ के समान हो गई हैं। एक तरफ बच्चों को पालना और दूसरी तरह बहू की रखवाली करना उम्र के आखिरी पड़ाव में तकलीफ दायक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें