फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में सेंध लगाकर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केमू स्टेशन के पास चोरों ने कपड़े की दुकान में शुक्रवार रात सेंध लगाकर 12 हजार रुपये नगद और कुछ कपड़े चुरा लिए। घटना के बाद बनभूलपुरा पुलिस चोरों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पिछले साल भी केमू स्टेशन पर सेंध लगाकर चोरी हुई थी लेकिन चोर नहीं पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

आनंदबाग निवासी उदित अग्रवाल की केमू स्टेशन के पास वस्त्र वाटिका नाम से कपड़े की दुकान है। शनिवार सुबह दुकानदार अपनी दुकान पहुंचा तो देखा कि चोरों ने दुकान के पीछे दीवार में सेंध लगा दिया है। चोर गल्ले से करीब 12 हजार रुपये और कुछ कपड़े लेकर गए हैं। दुकानदार ने बनभूलपुरा पुलिस को सूचना दी। मौका मुआयना कर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान सात दशक पुरानी है। दादा के जमाने भी इस दुकान से चोरी हुई थी। चूंकि इस क्षेत्र में रात के समय पुलिस आती, जाती है लेकिन चोरों ने घटना कर पुलिस के समक्ष चुनौती पेश कर दी है। पिछले साल भी इस क्षेत्र में सेंध लगाकर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों से चोरी की गई थी लेकिन चोर नहीं पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें