अनुभव स्टील फैक्ट्री में खड़ी आयकर टीम की गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नशे में टैक्सी चालक ने महिला यात्री को थप्पड़ मार दिया, जब पर्यटक चालक को कोतवाली लेकर पहुंचे तो वहां भी पुलिस कर्मियों से वह हाथापाई पर उतारू हो गया। पुलिस ने चालक का पुलिस एक्ट में चालान किया है।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस का एक जवान पत्नी के साथ नैनीताल घूमने आया था। वह बुधवार को रोडवेज बस स्टेशन पहुंचा, उसने नैनीताल के लिए एक टैक्सी बुक की। आरोप है कि चालक नशे में था और उसने पुलिस कर्मी की पत्नी को बेवजह थप्पड़ मार दिया। इस पर पर्यटकों की मदद से उसे पकड़ कर कोतवाली ले आए।
नशे में टैक्सी चालक पुलिस कर्मियों से भी भिड़ गया। पुलिस ने बमुश्किल उसे संभाला। इधर दिल्ली पुलिस के जवान ने घटना की तहरीर सौंपने से इंकार कर दिया है। इस पर उसका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है।