फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा के बैंक खाते से एक लाख उड़ाए

विज्ञापन
भारतीय करंसी
विज्ञापन
नैनीताल। शातिर ठगों ने संभ्रात परिवार की एक युवती के खाते से एक लाख रुपये उड़ा दिए। मल्लीताल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम दिल्ली भेजी है।
विज्ञापन

नैनीताल की युवती दिल्ली में रहती है। मल्लीताल थाने में तहरीर दी गई बताया गया कि बुधवार को उसके खाते से दो बार में एक लाख रुपये निकाल लिए गए। यह पैसा लाडोसराय द्वितीय और मैदानगढ़ी स्थित एटीएम से निकाला गया है। रुपये निकलने की जानकारी मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। इसके बाद युवती ने एटीएम ब्लॉक करवा दिया है। मल्लीताल पुलिस ने तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को धारा 379, 66 आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि पैसे कैसे निकाले गए क्योंकि एटीएम कार्ड युवती के ही पास था। उसके पास कोई कॉल भी नहीं आई। हो सकता है कि कार्ड का क्लोन बनाया गया है। फिर भी जांच के लिए एक टीम दिल्ली भेजी गई है। वह सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें