फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून स्टेट की पहाड़ी में बन रहे निर्माण कार्यों में रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। स्थानीय लोगों ने कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला से जून स्टेट की पहाड़ी पर हो रहे निर्माण कार्यों पर रोक लगाने की मांग की। आयुक्त के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने संशोधित मानचित्र स्वीकृत होने तक निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में सभासद सुनीता पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, शरद पांडे, मनोज भट्ट का कहना था कि जून स्टेट की पहाड़ी में हो रहे निर्माण कार्यों के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे भीमताल झील समेत आसपास के पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। डीडीए से स्थानीय लोगों के आवासों के मानचित्र स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं लेकिन बड़े बिल्डरों के निर्माण कार्यों के मानचित्र जल्दी स्वीकृत हो रहे हैं। डीडीए के सचिव हरबीर सिंह ने बताया कि तय समयावधि में कार्य पूर्ण न होने पर मानचित्र को एक वर्ष के लिए नवीनीकरण करना होता है। इसके लिए दोबारा संशोधित मानचित्र प्रस्तुत किए हैं जो अभी विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि संशोधित मानचित्र पास होने तक निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


जून स्टेट की पहाड़ी में निर्माण कार्यों पर रोक
स्थानीय लोगों ने कमिश्नर से की थी शिकायत
कमिश्नर के आदेश पर डीडीए ने लिया निर्णय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें