फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल छोड़ने के बहाने यात्री को लूटा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 के मोड़ पर लुटेरों ने अस्पताल छोड़ने के बहाने एक यात्री को कार में बैठाकर मोबाइल समेत 1200 रुपये लूट लिए। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार सवारों को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 1200 रुपये और मोबाइल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश नाथ महंत ने बताया कि गायत्रीनगर गैस गोदाम रोड कुसुमखेड़ा निवासी विपिन चंद्र सोमवार रात रुद्रपुर से हल्द्वानी आए। रात करीब एक बजे वह गौलापार निवासी अपने बीमार साढ़ू विनोद कुमार दुम्का को डॉक्टर के पास जा रहे थे। लाइन नंबर 17 के मोड़ पर मौजूद कार सवारों ने विपिन चंद्र को भरोसा दिलाया कि वह विनोद को गौलापार से अस्पताल तक छोड़ देंगे। झांसे में आकर विपिन बदमाशों की कार मेें बैठ गए। बदमाशों ने डरा धमकाकर उनका मोबाइल, 1200 रुपये लूट लिए। कार सवार रास्ते में विपिन को उतारकर भाग गए। विपिन ने बनभूलपुरा थाने में सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। एसएसपी सुनील कुमार मीणा और एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने लुटेरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस ने बनभूलपुरा रेलवे स्टेशन के पास ऑल्टो कार (यूके 01टी-2831) में सवार तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें अल्मोड़ा जिले के अशोका होटल के सामने रहने वाले निहाल सिद्दीकी, खत्याड़ी निवासी अभियुक्त बलवंत सिंह उर्फ बबलू, गोविंद की चक्की के पास राजपुरा निवासी मो. शाहरुख अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया एक मोबाइल और 1200 रुपये बरामद किए। जांच में पता चला कि अभियुक्त बबलू के खिलाफ अल्मोड़ा में एक नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। बलवंत इस मुकदमे में जेल भी गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश किया। अदालत ने उनको न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



अस्पताल छोड़ने के बहाने यात्री को लूटा
पुलिस ने तीनों कार सवार लुटेरों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें