फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुमाऊं विवि की गलती से फेल हो गया बीएससी का छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। कुुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन की गलती बैलपड़ाव निवासी बीएससी फाइनल के छात्र नीरज मौलेखी पर भारी पड़ रही है। उसके केमिस्ट्री के तीसरे पेपर में महज एक अंक दर्ज था। परीक्षाफल सुधार परीक्षा में भी नंबर नहीं बढ़े। ऐसे में छात्र ने सूचना अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत कॉपी निकलवाई तो देखा कि परीक्षक ने कॉपी में 13 नंबर दिए थे। इसलिए अब पीड़ित छात्र ने विवि के कुलपति से रिजल्ट में सुधार की गुहार लगाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नीरज केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी से बीएससी कर रहा है। परीक्षा का रिजल्ट 14 जून को आया तो केमिस्ट्री के तीसरे पेपर में केवल एक अंक दर्ज था। इस पर उसे विश्वास नहीं हुआ। इसलिए उसने परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए आवेदन किया। 31 अक्तूबर को घोषित इसके रिजल्ट में भी केमिस्ट्री के तीसरे पेपर में महज एक ही अंक दर्ज था। उसने आरटीआई के तहत कुमाऊं विवि से केमिस्ट्री के तीसरे पेपर की कॉपी मांगी। शुक्रवार को उसे डाक से केमिस्ट्री के तीसरे पेपर की फोटोस्टेट कॉपी मिली तो देखा कि इसमें परीक्षक ने उसे 13 अंक दिए थे। यदि यह 13 अंक उसके परीक्षाफल में जुड़ते तो वह पास हो जाता।
विज्ञापन



कुमाऊं विवि की गलती से फेल हो गया बीएससी का छात्र
कॉपी में नंबर थे 13, रिजल्ट में चढ़ा सिर्फ एक, इंप्रूवमेंट में भी एक ही नंबर मिल सका
कुमाऊं विवि के कुलपति से शिकायत करेगा छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें