फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए दो नाबालिग छात्रों ने चुराई थी स्कूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नशे के शौक के लिए 11वीं और 12वीं के दो छात्र चोर बन गए। उन्होंने पैसे जुटाने के लिए स्कूटी तो चुरा ली मगर दूसरे दिन ही पकड़े गए। पुलिस ने दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन


सखावतगंज निवासी राहुल सक्सेना ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी स्कूटी यूके 04टी 5026 आवास विकास क्षेत्र से चुराई गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो दो किशोरों के चेहरे कैद हो गए थे। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने मुखबिर की सूचना पर वर्कशॉप लाइन में बुधवार को चेकिंग की थी। वहां चोरी की स्कूटी के साथ दो किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए किशोर 11 और 12वीं के छात्र हैं। एक पिथौरागढ़ के धारचूला का मूल निवासी है और भोटिया पड़ाव क्षेत्र में रहता है।

दूसरा छात्र महिला डिग्री कालेज के पास रहता है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि दोनों नशे का सेवन करते हैं। दोनों ने बताया कि नशे का शौक पूरा करने के लिए उन्होंने स्कूटी चोरी की थी। जल्दबाजी में स्कूटी बेचने में सफल नहीं हो सके। नाबालिगों को नियमानुसार किशोर न्याय कोर्ट के समक्ष पुलिस ने पेश किया गया जहां से बाल सुधार गृह हल्द्वानी में दाखिल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीसीटीवी फुटेज से पकड़े गए, बाल सुधार गृह भेजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें