फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस छापे से आरोपियो के परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कातिलाना हमले के आरोपियों के घरों पर कोतवाली पुलिस की दबिश से परिजन परेशान हैं। दो आरोपियों के पिता ने कहा कि वे अपने बेटों की करतूत पर शर्मिंदा हैं। बेटों के चलते उनकी नींद हराम हो गई है।
विज्ञापन

भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने शमा होटल के पास हुई मारपीट के मामले को लेकर तीन आरोपियों के घर लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी में रविवार को सत्या विहार आरटीओ रोड निवासी मुकेश बसेड़ा को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। पुलिस से मुकेश के पिता ने कहा कि उनका बेटा दिल्ली स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। उसकी छह माह पहले शादी हुई थी। घटना में नाम आने पर उसका बेटा कार लेकर फरार हो गया है। आरटीओ रोड निवासी योगी चुफाल उर्फ योगेेंद्र के पिता रिटायर्ड कैप्टन लक्ष्मण सिंह हैं। मुकदमे में बेटे के फंसने पर वह काफी परेशान हो गए हैं। उन्होंने इस मामले में पुलिस की मदद करने का भरोसा दिया। जयदेवपुर आरटीओ रोड निवासी आरोपी संदीप पांडे भी पुलिस छापे के दौरान घर में नहीं मिला। उसके भाई मनोज ने चौकी प्रभारी से कहा कि संदीप के आने पर वह पुलिस से संपर्क स्थापित करेगा। पुलिस ने स्पष्ट कहा कि गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


छापे से हमले के आरोपियों के परिजन परेशान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें