फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम के शव को थाने के सामने रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बरेली रोड गोरापड़ाव हरिपुर पूर्णानंद निवासी पूनम पांडे की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा है। बुधवार को जैसे ही पूनम की शव यात्रा कोतवाली के सामने से गुजरी लोगों ने प्रदर्शन कर दिया। उन्होंने हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। थाने के सामने बखेड़ा होते देख पुलिस अधिकारी पहुंच गए। सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने लोगों को समझाकर शांत किया। बाद में गमगीन माहौल में रानीबाग के चित्रशिला घाट पर पूनम का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम कराने के बाद कोतवाली पुलिस ने बुधवार सुबह पूनम पांडे का शव परिजनों को सुपुर्द किया। थाने के सामने प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल और कोतवाल केआर पांडे से हत्याकांड का जल्द खुलासा करने की मांग की। सीओ ने कहा कि पुलिस ने बड़ी-बड़ी वारदातों का सही खुलासा किया है। समय जरूर लगेगा लेकिन कातिल अवश्य पकड़ जाएंगे।

मां अस्पताल में भर्ती, इधर पत्नी को खो दिया
हल्द्वानी। लक्ष्मीदत्त पांडे के परिवार की खुशियां उजड़ गई हैं। बीमार मां पहले से ही अस्पताल में भर्ती हैं। पत्नी को कातिलों ने मौत के घाट उतार दिया और बेटी भी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही है। लक्ष्मीदत्त बदहवास हैं। मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में पहुंचे लक्ष्मीदत्त पांडे ने बताया कि पत्नी की हत्या, बेटी पर जानलेवा हमला, लूटपाट ने तोड़कर रख दिया है। उनका बेटा आदित्य पांडे भी कोलकाता से घर पहुंच गया है।
विज्ञापन



कोतवाली को मिले 30 और सिपाही
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने बताया कि गश्त की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोतवाली थाने को 30 और सिपाही, ढाई प्लाटून पीएसी मिली है। यह फोर्स गश्त के साथ फ्लैग मार्च करने में कारगर होगी। कोतवाली पुलिस में 101 सिपाही, नौ हेड कांस्टेबल, 14 उपनिरीक्षक के पद सृजित हैं। पुलिसकर्मियों का कहना है कि स्टाफ का आंकड़ा (नियतन) काफी पुराना हैं। पुलिस कार्यालय के अनुसार इस समय कोतवाली में 80 सिपाही, चार हेड कांस्टेबल, सात महिला उपनिरीक्षक, 15 उपनिरीक्षक (पुरुष) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें