फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर महिला ने झील में छलांग लगाकर जान दी

विज्ञापन
भीमताल में महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। कैंसर पीड़ित महिला ने बीमारी से तंग आकर भीमताल झील में छलांग लगाकर जान दे दी। उसके इस कदम से परिवार वाले सन्न रह गए। वह दामाद के साथ इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल जा रही थी। पर्चे घर ही भूलने की बात कहकर उसने टैक्सी रुकवाई और कुछ ही देर में झील में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

घटना मंगलवार सुबह आठ बजे की है। ठंडी सड़क स्थित पशु चिकित्सालय के नीचे झील किनारे मंगलवार सुबह आठ बजे कांग्रेसी नेता भूपेंद्र कन्नौजिया को महिला का शव दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला। इसी बीच एक युवक तरुण ने खुद को महिला का दामाद बताते हुए उनकी शिनाख्त सरोज देवी (55) पत्नी गिरीश राम निवासी डोब ल्वेशाल के रूप में की। तरुण के मुताबिक उनकी सास कैंसर की बीमारी से पीड़ित थीं, डॉक्टरों ने इलाज में लाखों का खर्च बताया था। परिवार की आर्थिक हालत बेहद खराब होने के चलते इलाज सही से नहीं हो पा रहा था। इसे लेकर सास तनाव में थीं।
मंगलवार को वह अपनी सास को दिखाने टैक्सी से हल्द्वानी एसटीएच लेकर जा रहा था। जैसे ही वह ठंडी सड़क पर पहुंचे तो सरोज देवी ने इलाज के पर्चे घर भूलने की बात कहते हुए टैक्सी रुकवा दी। उसने उ पर्चे लेने के लिए उसे घर भेज दिया। पर्चे लेकर जब वह ठंडी सड़क पर लौटा तो सास वहां नहीं थीं। तरुण ने अपने साले पवन कुमार को फोन पर घटना से अवगत कराया। सूचना पर पवन कुमार अपनी पत्नी मीरा देवी के साथ पहुंचा। पवन ने पुलिस को बताया कि उसकी मां पिछले एक साल से कैंसर से पीड़ित थी। सरोज के पति गिरीश चंद्र घर में ही रहते हैं। उसके दो लड़के और दो लड़कियां हैं। बड़ा लड़का दीपक कुमार दिल्ली में नौकरी करता है। सीओ आरएस नबियाल ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


आखिर कब मिलेगी भीमताल झील को जल पुलिस
भीमताल (नैनीताल)। स्थानीय झीलों में डूबने से मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन इन झीलों में जल पुलिस की तैनाती नहीं कर पा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। वर्ष 2018 में अभी तक झील में डूबने से तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


तीन माह में तीन महिलाएं डूब चुकी हैं
-10 फरवरी को कैंचुली देवी के मंदिर के समीप भवाली निवासी सुमित्रा देवी (48) की झील में डूबने से मौत ।
-चार मार्च को मेहरागांव स्थित होटल में माली का काम करने वाली मुन्नी देवी (55) पत्नी बच्ची राम निवासी काला डूंगरा जैंती अल्मोड़ा का शव झील में मिला ।
-छह मार्च को कैंसर से पीड़ित महिला सरोज देवी (55) पत्नी गिरीश राम ने झील में छलांग लगाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें