फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशियाना पार्क के पास महिला का मंगलसूत्र छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पहाड़ की शांत वादियों में भी अब चेन स्नेचिंग जैसे अपराध जड़ें जमाने लगे हैं। शनिवार अपराह्न यहां बाजार से सटे आशियाना पार्क के समीप एक युवक महिला के गले से सवा तोले का मंगलसूत्र छीन कर चंपत हो गया। महिला के शोरगुल मचाने के बावजूद वहां कोई नहीं पहुंचा। बाद में महिला के पति ने यहां कोतवाली में मामले की तहरीर दी। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पहली बार हुई चेन स्नेचिंग की घटना से नागरिकों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, यदि मामले का खुलासा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


हाफमून लाइन निवासी किशन सिंह बिष्ट की पत्नी मोहनी बिष्ट ताड़ीखेत में एएनएम सुपरवाइजर हैं। शनिवार दोपहर वह ताड़ीखेत से काम निपटाकर रानीखेत घर को आ रही थीं। आशियाना पार्क पर गैस गोदाम वाले मार्ग पर एक युवक ने मोहनी बिष्ट के गले से मंगलसूत्र छीना और फरार हो गया। मोहनी बिष्ट का कहना है कि युवक 20 से 22 साल की उम्र का है। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन वहां कोई नहीं पहुंचा। बाद में उन्होंने अपने पति किशन सिंह को घटना की जानकारी दी। पति ने यहां थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी और पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग उठाई। लोगों का कहना है कि कुछ माह पूर्व नगर में कई स्थानों पर घरों से सिलसिलेवार चोरियां हो चुकी हैं। इनमें से कई मामलों का आज तक खुलासा नहीं हो सका है। व्यापार मंडल सहित तमाम संगठनों ने पुलिस से चेन स्नेचिंग जैसे बड़े अपराधों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है। साथ ही बाहर से नगर में आ रहे संदिग्ध लोगों का सत्यापन कराने की भी मांग उठाई है।

सूचना मिलने के बाद पीड़िता मोहनी बिष्ट से पूछताछ कर ली गई है, मोहनी बिष्ट का कहना है कि मंगलसूत्र छीनने वाला 20 से 22 वर्षीय युवक था और वह चेन छीनकर स्प्रिंग फील्ड की तरफ भागा था। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव उप्रेती, एसआई, कोतवाली, रानीखेत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें