फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा कर रहे 14 लोग पकड़े गए परिजनों के साथ छोड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मुखानी थाना और हीरानगर चौकी की पुलिस ने अभियान के पहले दिन सोमवार को नशा का सेवन कर रहे चौदह लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने घंटों समझाने के बाद परिजनों को बुलाया और उनकी करतूस से अवगत कराते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन

एसएसपी द्वारा चलाए गए अभियान के पहले दिन मुखानी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर नशा करते हुए छह लोगों को पकड़ लिया। परिजनों को बुलाकर पुलिस ने नशेड़ियों की काउंसलिंग की। पुलिस ने पुलिस एक्ट अंतर्गत चालान करने के बाद उनको परिजनों के हवाले कर दिया। इसी प्रकार हीरानगर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह लटवाल सार्वजनिक स्थान पर नशा करते हुए आठ लोगों को हिरासत में ले लिया। चौकी में परिजनों को बुलाकर पुलिस ने काउंसलिंग की। पुलिस एक्ट के तहत चालान कर उनको परिजनों को सुपुर्द किया गया। पुलिस ने नशेड़ियों को स्पष्ट हिदायत दी कि भविष्य में फिर पकड़े जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एक दिन पहले एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने नशा छुड़ाने के लिए अधीनस्थों को टिप्स दिए थे। इसी टिप्स के तहत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें