फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप से भी चल रहा देह व्यापार का धंधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मोरारजीनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद पता चला कि शहर में व्हाट्सएप से युवक और युवतियां देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में भी मोरारजी नगर की तरह अड्डे संचालित हैं।
विज्ञापन

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल पंचायतघर के समीप दो साल पहले सेक्स रैकेट को पकड़ चुका है। उस समय जांच में आया था कि शहर के राजपुरा, दमुवाढूंगा काठगोदाम, कठघरिया, गोरापड़ाव और मुखानी में भी सेक्स रैकेट संचालित है। इस रैकेट से जुड़े लोग सड़क से दूर गलियों में दो या तीन कमरों का मकान लेते हैं। रैकेट से जुड़े लोग निगरानी के लिए अड्डे के इर्द-गिर्द घूमते रहते हैं। वे व्हाट्सएप के जरिये ग्राहकों को बुलाते हैं।
सोशल मीडिया के माध्यम से युवक और युवतियों के छोटे छोटे ग्रुप ग्राहकों को चैटिंग के माध्यम से फंसाते हैं। पहले युवकों को बेवकूफ बनाकर युवतियां महंगी खरीदारी करती हैं।
विज्ञापन

पूरी तरह जाल में फंसने के बाद अमीरजादों से पैसा ऐंठती हैं। इस धंधे में छात्र और छात्राएं भी शामिल हैं। इस प्रकार के अड्डों का फंडाफोड़ करने के लिए पुलिस जानकारी जुटा रही है।
एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की जानकारी मिली है, पुलिस को व्हाट्स एप ग्रुपों और अन्य सोशल साइटों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें