फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में काम कर रहे मजदूर को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित मकान में बृहस्पतिवार सुबह काम कर रहे मजदूर को पड़ोसी ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने पर मजदूर गिर पड़ा। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेत्री जया बिष्ट के पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। घटना का कारण मकान का विवाद बताया जा रहा है। उधर, पड़ोसी कांग्रेस नेत्री ने फायरिंग की घटना से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन

हाजी मोहल्ला काठगोदाम निवासी इकरार अली के निर्माणाधीन मकान में बृहस्पतिवार सुबह बिहारी मजदूर बाबूनंद (55) काम कर रहा था। इसी समय पड़ोसी ने उसे गोली मार दी और मजदूर घायल होकर गिर पड़ा। गोली मजदूर के बाएं पैर को छेदते हुए निकल गई। घटना के बाद मकान मालिक ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ से पता चला कि मजदूर बिहार के बेतिया जिले के धवहिया गांव का रहने वाला है। मजदूर के गांव के रहने वाले ठेकेदार दरोगा अंसारी ने घटना के बाबत काठगोदाम थाने में तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 307 के तहत मनमोहन बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ठेकेदार का आरोप था कि मजदूरों ने कांग्रेस नेत्री जया बिष्ट के पति मनमोहन को गोली मारते हुए देख लिया था लेकिन संभलने का मौका ही नहीं मिला। उधर, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि इस मामले में कांग्रेस नेत्री से पुलिस ने पूछताछ की है। इकरार के मकान का डेढ़ फुट छज्जा उनके तरफ निकला है। खिड़कियों को भी पड़ोसी की ओर खोला गया है। इस मामले में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट से लिखित शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस नेत्री फायरिंग से इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें