फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईजी डे में पकड़ी घटतौली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एक जागरूक उपभोक्ता की सक्रियता से ईजी डे प्रतिष्ठान से पांच किलो चावल के कट्टे में 170 ग्राम की घटतौली पकड़ी गई है। उपभोक्ता की शिकायत पर बांट माप विभाग की टीम ने छापा मारा तो यह मामला सामने आया। दुकान स्वामी का चालान किया गया है।
विज्ञापन

बांट माप निरीक्षक एलएम पंत ने बताया कि शनिवार को डहरिया के सुशील कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने कालाढूंगी रोड मुखानी स्थित ईजी डे से पांच किलोग्राम खुला चावल खरीदा। उन्हें भार हलका लगा तो इसकी शिकायत की गई। चावल की तौल करने पर पांच किलोग्राम में 170 ग्राम चाववल कम पाया गया। पंत ने बताया कि दुकान स्वामी का चालान काटा गया है। उसे नोटिस देने की तैयारी की जा रही है। हालांकि छापेमारी की सूचना लीक होने के कारण ईजी डे स्वामी ने दुकान से कांटा हटा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें