फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के खुलासे के लिए पुलिस ने झोंकी ताकत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजपुर रोड पर फाइनेंस कंपनी में हुई लूट की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। शनिवार को पुलिस मुख्यालय ने भी इस मामले में एसएसपी को जल्द खुलासे के आदेश दिए हैं। इस पर पुलिस ने तीन टीमों को राजस्थान, उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलग-अलग शहरों में भेजा है। बताया जा रहा है कि ऐसी वारदातें गुरुग्राम (हरियाणा) और जयपुर (राजस्थान) में भी हो चुकी हैं। पुलिस ने इन शहरों में अपराधियों की टोह लेने के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
एक माह में लूट की दो सनसनीखेज वारदातों से राजधानी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। इन वारदातों का खुलासा करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। शनिवार को एसपी सिटी प्रदीप कुमार राय को इस वारदात के खुलासे की जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए उन्होंने सुबह अपनी टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद उनके नेतृत्व में तीन टीमों को अलग-अलग शहरों में रवाना किया गया है। जिस पर दून पुलिस ने हरियाणा पुलिस से संपर्क किया है। पता चला है कि पानीपत और गुरुग्राम में इस तरह की वारदातें पिछले दिनों में हुई हैं। इसके लिए वहां जेल में बंद अपराधियों की कुंडली भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने शहरी क्षेत्र के थानों के अलावा देहात के कुछ थानाध्यक्षों को भी वारदात के खुलासे की जिम्मेदारी दी है। इन दारोगाओं ने पहले भी बड़ी वारदातों के खुलासे में काम किया है।
विज्ञापन

--
सीमा क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी
लूट के बाद पुलिस ने बार्डर क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। विकासनगर, सहारनपुर और हरिद्वार रूट पर शुक्रवार रात से शनिवार तक तकरीबन चार हजार वाहनों की सघन चेकिंग की जा चुकी है। इसके अलावा शहरभर के लगभग 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर संदिग्धों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें