फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में झोपड़ी जली, भाई-बहन की मौत

विज्ञापन
रामनगर में झोपड़ी जली, भाई-बहन की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर। नयागांव पूछड़ी में बृहस्पतिवार की रात तीन झोपड़ियों में अचानक आग लगने से मासूम भाई बहन की मौत हो गई। मासूम बच्चों को बचाने के लिए मां ने आग में कूदने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। आग में झोपड़ी में बंधा बकरा भी जिंदा जल गया। आग में बाइक और 70 हजार रुपये भी जल गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आतिशबाजी के चलते आग लगने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

बदायूं (उत्तर प्रदेश) के मजदूर नयागांव पूछड़ी में झोपड़ी बनाकर रहते हैं और कोसी नदी में खनन का काम करते हैं। इनमें ग्राम केली जिला बदायूं निवासी राजेश पुत्र स्व. खूबी राम अपने भाई मनोज, सूरज (9) अनिल बहन अंजलि (11) और मां सुनीता देवी के साथ रहता है। बृहस्पतिवार की रात वे लोग एक विवाह समारोह में गए थे। लेकिन, मासूम सूरज और अंजलि झोपड़ी में ही सोए थे। रात में अचानक तीन झोपड़ियों में आग लग गई। आग की लपटें उठतीं देख वहां चीख पुकार मच गई।
ग्रामीणों ने इसकी जानकारी बच्चों के बड़े भाई राजेश और अग्निशमन विभाग को दी। राजेश अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन विफल रहे। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती तब तक दोनों बच्चे आग में जिंदा जल गए। झोपड़ी में बंधा बकरा भी जिंदा जल गया था। इस बीच, कोतवाली से सीओ लोकजीत सिंह, तहसीलदार प्रियंका रानी, राजस्व उपनिरीक्षक तारा चंद्र घिल्डियाल, एसएसआई कश्मीर सिंह सहित काफी फोर्स मौके पहुंची। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। झोपड़ियों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने बच्चों को बचाने के लिए आग में कूदने की कोशिश की
बकरा भी जलकर मरा, बाइक और नकदी भी जली
रामनगर में रात दस बजे की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें