दो बाइकों की टक्कर में क्लर्क की मौत
चंडी मंदिर में तैनात था नन्हा राम, पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में चंडी मंदिर में तैनात क्लर्क नन्हा राम की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा -304ए , 279 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-7 चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर मोहनलाल ने बताया कि चंडी मंदिर से नन्हा राम आ रहे थे। जैसे ही वह चौक पर पहुंचे, तो पिंजौर की ओर जाने वाले शिवम की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही क्लर्क नन्हा राम की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नन्हा राम को सेक्टर- 6 जनरल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी बाइक के चालक शिवम को भी हादसे में काफी चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि नन्हा राम चंडी मंदिर एरिया में रहता था। पुलिस की ओर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी पुलिस ने शिवम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी सिग्नल पर लगे कैमरे चैक कर रही है।