फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने घसीटते हुए युवक की जान ली

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर सड़क के किनारे बाइक लेकर खड़े युवक को ट्रक चालक ने कुचल दिया। ट्रक करीब 200 मीटर तक उसे बाइक समेत घसीटता रहा। बाइक से काफी देर तक चिंगारी निकलती रही। युवक का हेलमेट चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक खड़ा कर भाग निकला। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार रात नौ बजे अमर उजाला कार्यालय के पास हुआ। बदायूं (उप्र) के भुसाया इस्लामनगर निवासी राहुल गुप्ता (29) पुत्र विजय पाल नैनीताल मोटर्स की गली में मंदिर के पास अपनी बुआ के घर रहता था। वह मीरा मार्ग में कपड़े की दुकान पर काम करता था। बुधवार की रात वह ड्यूटी से बुआ के घर लौट रहा था। नैनीताल मोटर्स के पास वह सड़क किनारे बाइक रोककर मोबाइल से बात कर रहा था। इस पीछे से आ रहे सामान लदे ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। आगे हुक में फंसने पर बाइक को ट्रक चालक उसे घसीटता रहा। युवक का सामान सड़क पर बिखर गए। पकड़े जाने के डर से चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। लोगों ने पहिये के बीच फंसे युवक और उसकी बाइक को निकला। घटना की सूचना मिलते ही टीपीनगर चौकी प्रभारी विजय सिंह मेहता एंबुलेंस लेकर पहुंचे। पुलिस ने युवक को बचाने के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल तक लेकर गई। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुआ के बेटे अरविंद कुमार ने बताया कि राहुल की दो साल पहले शादी हुई थी। उसका एक बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें