फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 साल से फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। 11 सालों से फरार चल रहे शराब तस्कर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 2007 में शराब की तस्करी के दौरान अभियुक्त ने यहां डाबर घट्टी के पास वाहन को टक्कर मारी थी। इस टक्क र से वाहन सवार को घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया मगर न्यायालय में हाजिर नहीं होने के कारण 2012 में अभियुक्त को भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन


अभियुक्त नकटिया कैंट बरेली निवासी सुमित गुप्ता उर्फ कल्लू 2007 में शराब की तस्करी में लिप्त था। कोतवाल नारायण सिंह ने बताया कि तस्करी के दौरान अभियुक्त सुमित ने ताड़ीखेत के डाबर घट्टी में एक वाहन को अपने वाहन से टक्कर मार दी थी। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने सुमित को गिरफ्तार कर लिया। उस पर 60 आबकारी अधिनियम और धारा 279, 427 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। तब से वह फरार चल रहा था। न्यायालय ने 2012 में सुमित को भगोड़ा घोषित कर दिया। 11 वर्ष बाद रविवार को कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को यहां चौबटिया मार्केट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुनील गोस्वामी, बलराम सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें