फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरा नगर चौकी ने स्मैक तस्कर दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गोल्ज्यू मंदिर के पास स्मैक बेचने वाले तस्कर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर के पास से 2.37 ग्राम स्मैक बरामद कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


हीरा नगर चौकी पुलिस प्रभारी निर्मल लटवाल ने सूचना पर हीरा नगर में गोल्ज्यू मंदिर तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। इस बीच एक युवक पुलिस को देखकर मुड़ गया और वापस जाने लगा। इस पर पुलिस को शंका हुई और उसे पीछा कर पकड़ लिया।

पूछताछ में अजय सिंह थापा निवासी सबभवन विहार पीलीकोठी के पास तलाशी में 2.37 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जांच में बताया कि वह कम मात्रा में स्मैक को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग के छात्रों को बेचकर मोटी रकम वसूलता था। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। तस्कर को पकड़ते समय चौकी प्रभारी के हाथ में चोट लग गई और चश्मा टूट गया। वहीं सड़क पर दिनदहाड़े पुलिस को बदमाश का पीछा करते देख जनता दंग रह गई।
विज्ञापन


पप्पू हड्डी का भतीजा है तस्कर
पुलिस गिरफ्त में आया अजय कुख्यात तस्कर पप्पू हड्डी उर्फ पृथ्वीराज सिंह थापा निवासी पीलीकोठी का भतीजा है। पप्पू हड्डी स्मैक तस्करी में कई बार जेल जा चुका है। जेल से बाहर निकलने के बाद फिर से अवैध धंधे में जुट जाता है।

अभी कई गुर्गे कर रहे हैं तस्करी
अजय के पकड़े जाने के बाद तस्करी का नया खेल सामने आया है। इस धंधे में ऐसे युवकों को शामिल किया जा रहा है जिनका पुलिस रिकार्ड नहीं हो। बाद में उन्हें थोड़ी थोड़ी मात्रा में स्मैक देकर स्कूली बच्चों को बेचने का जिम्मा सौंपा जाता है। रुपयों के लालच में युवा जल्द ही इस धंधे की गिरफ्त में आ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें