फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरगलिया थानाध्यक्ष पदानवत चौकी प्रभारी भी हटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने सोमवार को जिले के कुछ थानों और चौकियों के इंचार्ज बदल दिए। सबसे चर्चित बदलाव चोरगलिया थाने का रहा। यहां से संजय जोशी को चौकी प्रभारी बनाकर हीरानगर भेजा गया है। प्रदेश में सबसे अधिक चरस की बरामदगी करने और 50 हजार के इनामी नक्सली को गिरफ्तार करने पर संजय जोशी को हाल में सम्मानित भी किया जा चुका था।
विज्ञापन

नए बदलाव के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल के प्रभारी दानी राम आर्या को भीमताल का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। भीमताल से शांति कुमार गंगवार को चोरगलिया थाने भेजा गया है। हीरानगर चौकी इंचार्ज प्रताप सिंह नगरकोटी अब बनभूलपुरा थाने की कमान संभालेंगे। इसके अलावा रामनगर के एसएसआई रविंद्र शर्मा को चौकी प्रभारी पीरुमदारा बनाया गया है, जबकि पीरुमदारा चौकी प्रभारी राहुल कुमार राठी को रामनगर में एसएसआई नियुक्त किया गया है।
चोरगलिया थाने में बदलाव से महकमे के लोग हतप्रभ हैं। अंदरखाने चर्चा है कि भीमताल में महिला की हत्या कर शव जलाने की कोशिश हुई है। इस घटना का खुलासा भी नहीं हुआ कि वहां के थानाध्यक्ष को बदल दिया गया जबकि थानाध्यक्ष संजय जोशी को पदावनत कर दिया गया। संजय ने शराब तस्करों और खनन माफिया से जुड़े लोगों को भी नहीं बख्शा था। खुद संजय की एसएसपी तारीफ करते नहीं थकते थे। पता चला है कि एक खनन के कारोबारी ने थानाध्यक्ष की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से कर दी थी। इसके बाद सिर्फ सिफारिश के आधार पर थानाध्यक्ष को निशाना बनाया गया। हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी के हटाने के पीछे रविवार की रात भाजपा नेताओं से विवाद बताया जा रहा है। भाजपा नेता दबाव बनाकर एक गलत काम कराना चाहते थे लेकिन चौकी प्रभारी ने स्पष्ट कह दिया कि भले ही चौकी से हटना पड़े। दबाव में काम नहीं करूंगा। इस बारे में पूछने पर एसएसपी जन्मेजय खंडूरी ने कहा कि तबादले में कुछ मजबूरियां होती है। धीरे-धीरे सब ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें