फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की नाबालिग पुत्री लापता, शक राजमिस्त्री पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। शनि बाजार क्षेत्र से ठेकेदार की नाबालिग पुत्री लापता हो गई। काफी छानबीन के बाद परिजनों ने रविवार रात बनभूलपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि राजमिस्त्री नाबालिग को बहला फुसलाकर ले गया है। पुलिस जांच के दौरान किशोरी का अंतिम लोकेशन रामपुर मिला है। पुलिस इस मामले में राजमिस्त्री के करीबियों से पूछताछ कर रही है। रामपुर जिले के मिलक का रहने वाला व्यक्ति शनिबाजार गेट स्थित घर में किराए पर रहकर राजमिस्त्री का काम करता है। यहां रहते हुए उसने ठेकेदार के साथ उसकी बेटी से नजदीकियां बढ़ा ली। आरोप है कि राजमिस्त्री रविवार को ठेकेदार की नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया। इस मामले में पुलिस ने धारा 365 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में राजमिस्त्री के करीबियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। मोबाइल कॉल विवरण से पता चला है कि दोनों रामपुर की तरफ गए हैं। इधर बेटी के लापता होने पर ठेकेदार के परिजन परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें