कालाढूंगी (नैनीताल)। उत्तराखंड वन विकास निगम आजकल जंगलों से लकड़ी कटवा रहा है। जंगल से डिपो तक लकड़ी का ढुलान ट्रकों से होना चाहिए लेकिन यहां ट्रैक्टर ट्रॉलियों से दिन-रात ओवरलोडिंग हो रही है। इनसे कर चोरी के साथ ही दुर्घटना का भी खतरा है।
वन निगम ठेकेदारों के माध्यम से बरहैनी, गदगदिया, बन्नाखेड़ा, कालाढूंगी रेंज के जंगलों से लकड़ी कटान करवा रहा है। लकड़ी को ट्रैक्टरों से डिपो तक बेतरतीब ढंग से लाया जा रहा है जबकि ट्रैक्टर ट्रॉलियों का प्रयोग केवल कृषि कार्य के लिए होना चाहिए। कर चोरी के कारण राज्य सरकार को राजस्व हानि हो रही है। यातायात भी प्रभावित हो रहा है। खुली ट्रॉलियों में रखी लकड़ी के कभी भी सड़क पर बिखरने का खतरा है। हल्द्वानी के एआरटीओ गुरदेव सिंह बताते हैं कि व्यावसायिक कार्य के लिये ट्रैक्टर ट्रॉली का टैक्स पेड होना जरूरी है। यदि कोई ठेकेदार बिना टैक्स चुकाए लकड़ी ढुलान करवा रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इन वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
लकड़ी ढुलान में ओवरलोडिंग
ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लकड़ी ढोने से दुर्घटना का खतरा