लाखों की चोरी में खाली हाथ पुलिस
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र के मानसरोवर कॉलोनी निवासी अनंत पांडेय एक कंपनी में मैनेजर हैं। बृहस्पतिवार रात वह पत्नी के साथ ऑफिस के काम से वृंदावन गये थे। शुक्रवार रात जब घर लौटे तो घर के ताले टूटे थे। चोरों ने करीब आठ लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी चोरी कर ली। सिविल लाइन थाने में चोरी की तहरीर दी है। पीड़ित ने शनिवार को थाने में चोरी के खुलासे की मांग की है। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि जल्द खुलासा किया जाएगा।