फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा नगर और बड़ी रोड में पांच लोग बिजली चोरी करते पकड़े

विज्ञापन
bulb
विज्ञापन
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने छापे के दौरान इंद्रानगर और बड़ी रोड पर पांच लोगों को बिजली चोरी करते दबोच लिया।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम कर्मियों को शहर और इससे लगे कई क्षेत्रों में विद्युत चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद शुक्रवार को उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण खंड द्वितीय नवीन चंद्र पंत के नेतृत्व में विभागीय टीम ने ठोकर इंद्रानगर और बड़ी रोड पर कई स्थानों पर छापेमारी की। पंत ने बताया कि छापे के दौरान आबिदा पत्नी जमीनउद्दीन निवासी नई बस्ती ठोकर, मोहम्मद जिलानी निवासी बड़ी रोड, वाजिद अकबर निवासी ठोकर इंद्रानगर, मोहम्मद हसीन निवासी बड़ी रोड और सफीक अहमद के यहां बिजली चोरी के मामले पकड़े।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता (नगर) डीके जोशी ने बताया कि पकड़े गए सभी लोग मीटर से पहले मुख्य केबिल को काटकर विद्युत चोरी कर रहे थे। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है साथ ही जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें