लालकुआं (नैनीताल)। नेपाली मूल के युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों नवल फुलारा और मोहित राज को पुलिस ने गायत्री कॉलोनी जग्गी हल्दूचौड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया है। यह दोनों 30 जून को हल्दूचौड़ के गायत्री नगर में नेपाली मूल के युवक अर्जुन सिंह के पेट पर शराब की बोतल घोंपने के बाद से फरार चल रहे थे।
अर्जुन सुशीला तिवारी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। अर्जुन के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ 307, 504 ,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन दोनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।