फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव सोलधा में बुधवार की सुबह बाइक और कैंटर की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी कैंटर चालक मौके से फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 की है। दरअसल, नयागांव बाईपास स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले शनिया और बबलू बुधवार की सुबह किसी काम के सिलसिले में सोलधा की तरफ जा रहे थे। बाइक शनिया चला रहा था। जब दोनों सोलधा में पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे एक कैंटर के साथ बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों घायल हो गए। इस दौरान चालक अपना कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इत्तफाक से ढाबे का मालिक मंजीत वहां से गुजर रहा था। उसने अपने कर्मचारियों को देखा तो तुरंत संभाला। दोनों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने शनिया को मृत घोषित कर दिया, वहीं बबलू को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही सदर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। कैंटर को कब्जे में ले लिया गया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। सदर थाने से मामले के जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि ढाबा संचालक मंजीत की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं मृतक के परिजनों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। दरअसल, ये शनिया और बबलू कुछ दिन पहले ही ढाबे पर काम करने आए थे। दोनों ने ढाबा संचालक को अपने नाम के सिवाय ज्यादा कुछ नहीं बता रखा था। पोस्टमार्टम करवाकर शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। वहीं पीजीआई में भर्ती घायल की हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें