फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। आईटी एक्ट और विभिन्न धाराओं में वांछित फरार आरोपी राजेश जोशी उर्फ राजू निवासी ढोली गांव थाना मुक्तेश्वर को भवाली रोडवेज स्टेशन से मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। भीमताल निवासी एक महिला ने 17 फरवरी 2019 को भीमताल थाने में राजेश जोशी के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने राजू के खिलाफ धारा 354 डी, 500, 506 और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से राजू फरार चल रहा था। तब से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस टीम में कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह, एसएसआई कुलदीप सिंह, कांस्टेबल राजेश कुमार और नवींद्र शर्मा शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें