रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
रामनगर (नैनीताल)। महिला ने परिजनों सहित ससुुरालियों पर मामा के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट कर अपहरण का आरोप लगाया। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के हस्तक्षेप पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
ग्राम पीरूमदारा निवासी रूपकिरन ने मंगलवार को राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को पत्र सौंपा। बताया कि पांच वर्ष पूर्व उसका विवाह जिला पीलीभीत यूपी के कस्बा मैलानी निवासी तलविंदर सिंह के साथ हुआ था। आरोप है कि तलविंदर शराबी है। माता-पिता की मृत्यु होने के कारण वह अपने मामा के घर सीतापुर टांडा में रह रही है। रूपकिरन का आरोप है कि सोमवार रात ससुराल वालों से मिलकर उसके भाई सर्वजीत सिंह, रंजीत सिंह, भतीजा जितेंद्र सिंह, लवप्रीत सिंह, भांजा मनप्रीत सिंह उसके मामा के घर में घुस और मारपीट कर उसका अपहरण किया। उसके मामा और उनके परिजनों ने विरोध किया तो उन्हें भी धमकाया गया। परिजन उसे जबरन करैलपुरी थारी स्थित मायके ले गए और ससुराल वालों से उसे ले जाने को कहा। उसके मामा की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने उसे आरोपियों के चुंगल से छुड़ाया। ससुराल वालों पर कोर्ट में चल रहा मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप है। लोहनी ने कोतवाली पुलिस से पीड़िता को न्याय दिलाने को कहा। इस पर पुलिस ने पीरूमदारा के ग्राम सीतापुर टांडा निवासी रूपकिरन के मामा सुखदेव सिंह निवासी की तहरीर पर सोबनपुर निवासी रंजीत सिंह, ग्राम करैलपुरी थारी निवासी लवप्रीत, जितेंद्र सिंह, मनप्रीत सिंह के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट, तोड़फोड़ के आरोप में धारा 323, 504, 427, 452 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों, ससुरालियों पर अपहरण का आरोप
महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष से मिली पीड़िता