फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। हल्द्वानी से किच्छा जा रहे एक युवक की बाइक बबर गुमटी के पास सामने से आ रहे मैजिक वाहन की टकरा गई। दुर्घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेते हुए घायल को 108 की मदद हल्द्वानी अस्पताल भेजा, जबकि पोस्टमार्टम के बाद बाइक चला रहे युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया। बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं, मैजिक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

समीर विहार, कमलुवागांजा रोड मुखानी निवासी सूरज प्रकाश अरोरा पुत्र पन्ना लाल (स्थायी निवासी वार्ड नंबर सात मझोला पीलीभीत) अपने दोस्त अनीस पुत्र निजामउद्दीन लाइन नंबर 17 बनभूलपुरा हल्द्वानी के साथ मंगलवार दोपहर बाइक (यूए06-2808) पर सवार होकर हल्द्वानी से किच्छा जा रहा था। हल्दूचौड़ बबर गुमटी निकट पाल स्ट्रोन क्रशर के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की सामने से आ रहे मैजिक वाहन (यूके 04 टीबी-1342) से जा टक्कर हो गई। दुर्घटना में मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक चला रहा सूरज प्रकाश सड़क पर जा गिरा। सिर पर चोट लगने के कारण सूरज प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनीस सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर अनीस को 108 की मदद से हल्द्वानी अस्पताल भिजवाया। उधर, सूरज प्रकाश की मौत से उसकी पत्नी मनीषा अरोरा समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने बाइक और मैजिक वाहन को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार सूरज प्रकाश अरोरा एवं अनीस नेे हेलमेट नहीं पहना था। इस कारण सूरज प्रकाश के सिर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




मैजिक वाहन की टक्कर से बाइक चला रहे युवक की मौत
साथी घायल, दोनों ने नहीं पहना था हेलमेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें