फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीट वॉचर हत्याकांड: मुख्य आरोपी सहित तीन पर इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बीच वॉचर हत्याकांड में सातवें दिन कालाढूंगी पुलिस की पहल पर अदालत ने मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह लक्खी सहित तीन के खिलाफ कुर्की उद्घोषणा का नोटिस जारी कर दिया है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने लखविंदर, पम्मी और सूरज पर पांच-पांच सौ रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस को पता चला है कि मुख्य आरोपी अपने घर में ताला डालकर परिवार समेत फरार हो गया है।
विज्ञापन

बरहैनी रेंज में 21 जून की रात लकड़ी तस्करों ने बीट वॉचर बहादुर सिंह चौहान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान साथी महेंद्र सिंह भी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। महेंद्र का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस की जांच में पता चला कि हरसान बाजपुर निवासी लखविंदर के साथ मड़ैया हट्टू निवासी पम्मू और सूरज भी घटना में शामिल थे। कालाढूंगी थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार ने आरोपियों के नहीं मिलने पर अदालत से गैर जमानती वारंट जारी कराया। इसके बाद छापा मारा मारने पर भी आरोपियों का पता नहीं चला। अदालत ने तीनों के खिलाफ धारा 82 के तहत कुर्की उद्घोषणा का नोटिस जारी कर दिया है। पुलिस ने तीनों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी लखविंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए जॉल बिछाया है। इसी प्रकार मुख्य आरोपी के नानकमत्ता स्थित ससुराल के बगल में रहने वाला उसका साथी लापता है। पुलिस को पता चला है कि ऊधमसिंह नगर से बच निकलने के बाद आरोपी लखीमपुर खीरी पीलीभीत की तरफ गया था। लखविंदर की तलाश में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छापा मार रही है।
विज्ञापन


बीट वॉचर हत्याकांड: मुख्य आरोपी सहित तीन पर इनाम घोषित
अदालत से कुर्की उद्घोषणा का नोटिस जारी
घर में ताला लगाकर परिवार सहित चंपत है मुख्य आरोपी बलविंदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें