फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएम की छात्रा को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज के सामने बुधवार की दोपहर एचएम की छात्रा को सहपाठी ने ऑटो में जबरदस्ती बैठाने की कोशिश की। छात्रा के विरोध करने पर जब वह नहीं माना तो अन्य छात्रों ने युवक को दौड़ाकर पीट दिया। पुलिस की जांच से पता चला है कि युवक और छात्रा दोस्त थे। ब्रेकअप होने के बाद छात्रा ने उससे दूरी बना ली है।
विज्ञापन

एमबीपीजी कॉलेज में बुधवार को होटल मैनेजमेंट (एचएम) के तीसरे पेपर की परीक्षा थी। बुधवार की दोपहर परीक्षा समाप्त होने के बाद काशीपुर की छात्रा बाहर निकल रहे थे। इस बीच एचएम का एक छात्र उसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती ऑटो में बैठाने लगा। छात्रा के विरोध करने पर अन्य छात्र मौके पर आए। उन्होंने छात्रा का हाथ पकड़ने वाले युवक को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पिटाई से उसका टीशर्ट फट गई। इस बीच रास्ते से गुजर रहे सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल ने अपनी गाड़ी रोक दी और घटना के बारे में जानकारी लेकर दोनों पक्षों को भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी भेज दिया। आरोपी छात्र ने बताया कि वह बागेश्वर का रहने वाला है।
छात्रा और उसके बीच छह महीने तक दोस्ती थी लेकिन अब ब्रेकअप हो गया है। छात्रा ने पुलिस से कहा कि वह कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। सिर्फ यही चाहती है कि आरोपी छात्र उससे कभी बात न करे और उसका पीछा भी न करे। बताया कि मना करने के बावजूद दो दिन पहले भी उसने पीछा किया था लेकिन उसने पुलिस से शिकायत नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें