फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को स्मैक बेचने वाले दो युवक पकड़े

विज्ञापन
अपनों की मदद से इलाज कराया और फिर ले लिया इससे मुक्ति का संकल्प - फोटो : twitter
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पुलिस ने शुक्रवार को बाईपास रोड भीमताल के पास से 7.41 ग्राम स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि हिमालय सिंह गुरंग (23) निवासी जून स्टेट भीमताल और नीरज अधिकारी (25) मूल निवासी शानपुर थाना बिसौली जिला बदायूं हल्द्वानी एवं किच्छा से स्मैक खरीदने के बाद भीमताल, भवाली के कॉलेजों और स्कूलों के बच्चों को बेचते थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष के अनुसार नीरज अधिकारी वर्तमान में भीमताल में किराए पर रह रहा है। पुलिस को इन दोनों के क्षेत्र में स्मैक सप्लाई करने की पूर्व से सूचना थी, इस कारण पुलिस इन दोनों पर नजर रखी थी। पुलिस टीम में एसआई मनवर सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह नेगी, मोहन मर्तोलिया, गोपाल सिंह, सुमित कुमार, भरत सिंह देउपा शामिल थे। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।


स्कूली बच्चों को स्मैक बेचने वाले दो युवक पकड़े
हल्द्वानी और किच्छा से खरीदकर लाते थे स्मैक, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

कई लोगों के स्मैक के कारोबार से जुड़े होने का खुलासा
थानाध्यक्ष ने बताया कि स्मैक के साथ पकड़े गए हिमालय सिंह गुरंग एवं नीरज अधिकारी ने भीमताल और हल्द्वानी के कई लोगों के स्मैक के कारोबार में जुड़े होने का खुलासा किया है। युवकों द्वारा बताए गए नामों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। उन लोगों पर भी पुलिस शीघ्र कार्रवाई करेगी। वहीं भीमताल, ब्लॉक रोड, गोरखपुर, बाईपास, डांठ, डोब-ल्वेशाल, नौकुचियाताल, सलड़ी क्षेत्र में स्मैक का कारोबार तेजी से फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें