फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के होटलों में असलहों संग फोटो खिंचाने वाले बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा में दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस और एसओजी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। उनसे दो तमंचे, चार कारतूस, एक तलवार और कार बरामद हुई है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि 30 मई को किच्छा के वार्ड संख्या सात निवासी व्यापारी रविंद्र बजाज के बेटे पंकज के साथ तीन लोगों ने मारपीट कर उसकी कार का शीशा तोड़ दिया था। तमंचे से फायर भी झोंका था। पंकज ने पुलभट्टा थाना क्षेत्र के ग्राम अंजनिया निवासी सिमरन दीप सिंह, मजरा मिलक थाना किच्छा निवासी पूरन बाजवा और महराया रोड लालपुर निवासी आशु भंडारी उर्फ आशुतोष भंडारी के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। दरऊ रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने कार को रोका। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कार सीज कर ली। सिमरन दीप सिंह, पूरन बाजवा और आशुतोष भंडारी ने अवैध असलहों के साथ बरेली क्षेत्र के कई होटलों में फोटो खिंचाई हैं। असलहों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी की हैं। बरेली से लेकर किच्छा तक इनका एक गैंग काम कर रहा है जो करीब छह लोगों का है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है, उसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। बरेली की पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें