फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजहर हत्याकांड- नए इंस्पेक्टर ने पड़ताल शुरू की, शादी का वीडियो मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सूफी टोला निवासी अजहर की हत्या का तीसरे दिन भी खुलासा नहीं हो सका। नए इंस्पेक्टर ने बरातघर से लेकर घटनास्थल तक का निरीक्षण कर टीम को जरूरी निर्देश दिए। नए सिरे से साक्ष्य जुटाने को कहा है।
विज्ञापन

कारचोबी कारीगर रईस अहमद का 12 वर्षीय बेटा अजहर मंगलवार रात अकेले ही गली के बाहर बने बरातघर में पड़ोसी इस्लाम की शादी की दावत खाने गया था। बुधवार सुबह बहन मुस्कान को उसका शव बुखारपुरा में मजार के सामने खाली प्लॉट में गोबर के ढेर के नीचे दबा मिला। इस मामले में पुलिस को गुरुवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिल सका। बरातघर में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था तो रास्तों के कैमरे की फुटेज में अजहर की कोई तस्वीर पुलिस को नहीं मिली। खुलासा न होने पर इंस्पेक्टर कृष्णवीर को लाइन हाजिर किया गया। नए इंस्पेक्टर गीतेश कपिल के लिए घटना का खुलासा चुनौती है। उन्होंने चार्ज लेते ही मौका मुआयना किया। उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात करके उनकी शादी का वीडियो मांगा है। इसके सहारे पुलिस अजहर और उसके आसपास मौजूद लोगों की भाव भंगिमा जानने की कोशिश करेगी। उन्होंने पीड़ित पक्ष से लेकर आसपास के लोगों से भी बात करके सच्चाई जानने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें