हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने शनिवार की रात हड़पी गई बोलेरो को रुद्रपुर से बरामद कर लिया। कोतवाल का कहना है कि इस मामले में आरोपियों को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी।
रामपुर रोड निवासी अजय शर्मा ने पुलिस को बताया कि नौ फरवरी 19 को उसकी बोलेरो (यूके04 पी8190) दो लोग बेचने केे लिए लेकर गए। इनमें बसुंधरा कालोनी बरेली रोड निवासी रशेष अग्रवाल और ऊधमसिंहनगर जिले के सिनेमा रोड गांधीनगर वार्ड चार गदरपुर निवासी सचिन अरोड़ा शामिल थे। काफी दिनों बाद अजय ने जब सचिन और रशेष से पैसा मांगना शुरू किया तो उनके अंदर बेईमानी घुस गई। वे वाहन के कागज को हस्तानांतरित करने के लिए धमकाने लगे। कहने लगे कि कागज हस्तानांतरित नहीं हुआ तो उसे अगवा कर लिया जाएगा। इस मामले में पुुलिस ने धारा 406 और धारा 506 के तहत दोनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक उमेश सिंह रजवार कर रहे थे। शनिवार की रात पुलिस टीम ने हड़पी गई बोलेरो को रुद्रपुर से बरामद किया। कोतवाल विक्रम सिंह राठौर ने बताया कि दोनों आरोपियों को नोटिस देकर बुलाया जाएगा और पुलिस उनसे बरामद गाड़ी के बारे में पूछताछ करेगी।
हड़पी गई बोलेरो बरामद एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
पैसा मांगने पर धमकी देने का आरोप