रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
हल्द्वानी। अवतार हत्याकांड में डीएनए टेस्ट के लिए भेजे गए सैंपल को देहरादून की प्रयोगशाला ने तकनीकी खामियों के चलते कोतवाली पुलिस को वापस भेज दिया है। अब पुलिस डॉक्टरों से बातचीत कर फिर प्रयोगशाला के लिए सैंपल भेजेगी।
कोतवाली पुलिस ने अवतार सिंह की मां नक्षत्रो देवी का ब्लड सैंपल और एसटीएच से कंकाल के नमूनों को डीएनए जांच के लिए देहरादून भेज दिया था। प्रयोगशाला के डॉक्टरों ने सैंपल में कमियों को इंगित कर कोतवाली पुलिस को वापस भेज दिया है। अब कोतवाली पुलिस फिर डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजेगी। पुलिस इस मामले में अवतार सिंह की बेटी, भाई सहित चार लोगों के बयान ले चुकी है। रुद्रपुर स्थित सामिया लेक सिटी निवासी अवतार चौधरी की 16 मई को कार में गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद कातिलों ने शव को सलड़ी स्थित कार में जला दिया था। पुलिस ने अवतार की पत्नी नीलम और उसके दोस्त मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। घटना में शामिल तीसरा आरोपी जौनपुर जिले के मुगराबादशाहपुर निवासी अजय सिंह यादव फरार है, जिसे पुलिस नहीं पकड़ पाई है। इस मुकदमे की विवेचना कोतवाली निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर कर रहे हैं।
अवतार हत्याकांड : दून से डीएनए सैंपल वापस
खामियों को दूर कर फिर पुलिस भेजेगी सैंपल