फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिए जेवर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खटीमा नगर के व्यस्त खड़ंजा रोड पर महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर दो लोग सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। महिला को कुछ होश आया तो ठगी का अहसास हुआ। उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
भूड़ कस्बा निवासी बिटोली देवी पत्नी स्व. सोहनपाल ने बताया कि शाम चार बजे वह सामान खरीदने बाजार गई थी। खड़ंजा रोड बाजार में एक बुजुर्ग ने उससे काली मंदिर का पता पूछा। उसके साथ एक और व्यक्ति था। दोनों ने उसे बातों में उलझाए रखा और कुछ दूरी पर ले जाकर कुछ सुंघा दिया, जिससे वह अर्द्ध बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों उसके गले से दो तोले की सोने की चेन और आधा-आधा तोले की दो अंगूठी लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद उसे कुछ होश आया तो उससे लूट का अहसास हुआ। उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें