फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरे पुलिस पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नानकमत्ता के ग्राम आमखेड़ा निवासी परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह से बृहस्पतिवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने तीस हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इस दौरान एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने ग्राम आमखेड़ा थाना नानकमत्ता निवासी परमजीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह की तहरीर पर एक नामजद सहित दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा निवासी पसैनी से लूटा हुआ मोबाइल बरामद कर कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी से मिले सुराग के आधार पर फरार दो आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष दौलत राम वर्मा ने दावा किया कि आरोपी शीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें