बाजपुर। गांव फौजी कालोनी निवासी अखिल ने मंगलवार को इसी गांव निवासी एक व्यक्ति ने खेत से घास काटने के लिए मना किया। दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर अखिल कुमार को घायल कर दिया।
घायल को सीएचसी लाया गया, जहां उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। समाचार लिख जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।