फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतपुर में वाहनों की टक्कर, कार चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। कांगड़ा-शिमला नेशनल हाईवे पर दौलतपुर स्कूल के नजदीक सोमवार देर रात स्विफ्ट कार और जीप की टक्कर में कार चालक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर गांववासियों की भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का दौरा कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने बताया कि सोमवार रात कांगड़ा की तरफ से जा रही स्विफ्ट कार को चालक टेक सिंह चला रहा था। दौलतपुर स्कूल के नजदीक नियंत्रण खोने से कार मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रही जीप के साथ टकरा गई। दुर्घटना में नादौन निवासी 45 वर्षीय टेक सिंह की मौत हो गई। उसके साथ बैठा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। डीएसपी ने बताया कि जीप चालक मुनीष कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धर्मशाला क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें